October 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में 23 अक्टूबर को निकलेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन पदयात्रा और रैली

1 min read
Spread the love


गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ, विधायक लालजीत सिंह राठिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी होंगे शामिल


धरमजयगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को धरमजयगढ़ में जन पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ एवं कापू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की जाएगी। इसके पश्चात जन पदयात्रा एवं रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।
इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दोनों ब्लॉकों के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
कांग्रेस कमेटी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में एकजुट होकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp