October 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भाजपा का संकल्प: गांवों का विकास, गरीबों का कल्याण और किसानों की खुशहाली – सतीश बंसल

1 min read
Spread the love

डीग। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को आर्थिक सहायता, ब्याजमुक्त फसली ऋण, प्राकृतिक आपदाओं में राहत तथा कृषि निवेश के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि गांवों के विकास, किसानों की खुशहाली और ग्रामीण राजस्थान के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर हैं। भाजपा का संकल्प है कि गांवों में विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पंचायतें आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण व्यवस्था की आधारशिला बनें।भाजपा अध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 76.18 लाख किसानों को 14,405 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है, जबकि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छह किश्तों के माध्यम से 65 लाख से अधिक किसानों को 3,387 करोड़ का लाभ मिला है। इसी प्रकार 1.09 करोड़ किसानों को 67,293 करोड़ का ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा 3.18 लाख नए किसानों को 561 करोड़ का फसली ऋण दिया गया है। ये प्रयास किसानों को खेती के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने और उन्हें साहूकारों पर निर्भरता से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। राज्य के पात्र किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली वार्षिक सहायता 2,000 से बढ़ाकर 3,000 किए जाने से भी किसानों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला है और अब इस राशि को 6000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।अध्यक्ष ने आगे कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। इसी दिशा में 1.03 लाख पात्र गोपालक परिवारों को 775 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा 45,968 लाभार्थियों को 400 करोड़ का आजीविका ऋण दिया गया है। इसके अतिरिक्त 66,043 किसानों को 66.49 करोड़ का ब्याज अनुदान और 11,145 किसानों एवं लघु उद्यमियों को 338 करोड़ का दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन पहलों से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण उद्यमियों को अपनी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलती है। बंसल ने आगे कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में राहत देना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में 59.53 लाख किसानों को 5,666 करोड़ का कृषि आदान अनुदान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसान को केवल फसल के समय सहायता देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे आय सहायता, सस्ता ऋण, जोखिम सुरक्षा और कृषि में निवेश—इन चारों स्तरों पर सहयोग देना आवश्यक है। भाजपा सरकार इसी व्यापक दृष्टिकोण के साथ किसानों को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। पेयजल, ग्रामीण सड़कें, स्वच्छता, कृषि सुविधाएं, पशुपालन, रोजगार और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़ा है। भाजपा का प्रयास है कि पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा मिले, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।उन्होंने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का मार्ग गांवों की खुशहाली और किसानों की आर्थिक मजबूती से होकर गुजरता है। जब किसान आत्मनिर्भर होगा, पशुपालकों को पर्याप्त अवसर मिलेंगे और ग्रामीण परिवारों की आजीविका मजबूत होगी, तभी पंचायत स्तर पर विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा सशक्त पंचायतों, मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp