सड़क व भवन निर्माण कार्यों की जिला कलक्टर ने की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
1 min read

डीग, 21 अक्टूबर। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं, मरम्मत कार्यों तथा निर्माणाधीन सरकारी भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर ध्यान देने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में बहज, सहसन, जनूथर, सिनसिनी और कैथवाड़ा सहित एक अन्य अटल प्रगति पथ को जल्द पूर्ण कर लेने की जानकारी दी गई। जिला कलक्टर ने सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कठोल, अजान और सांतरूक सहित अन्य सड़क कार्यों की भी समीक्षा की गई। सांतरूक में तालाब में पानी भरा होने से प्रभावित कार्य को पानी का स्तर कम होने के बाद पूरा करवाने तथा सड़क का स्तर ऊंचा करने से संबंधित कार्य की जानकारी दी गई। जिला कलक्टर ने नगर से सीकरी जाने वाली सड़क पर आरएसआरडीसी के अंडरपास से पहले क्षतिग्रस्त हिस्से के संबंध में भी जानकारी ली। संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।बैठक में सड़क मरम्मत कार्यों की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने अटल प्रगति पथ सहित सभी निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निर्माणाधीन भवनों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पहाड़ी स्थित माइनॉरिटी बॉयज हॉस्टल, कामां के राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा सीकरी तहसील भवन का कार्य अंतिम चरण में है और इनमें फिनिशिंग का कार्य शेष है।
f
Subscribe to my channel