October 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धार्मिक आयोजन हमारे सनातन धर्म की पहचान हैं —अर्पित गुप्ता

1 min read
Spread the love

डीग में श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला का हुआ ध्वजा पूजन

23 से 29 अक्टूबर तक होगा विशाल एवं भव्य लीला मंचन

डीग। जल महलों की नगरी डीग में पहली बार शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौक पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्री बृज लठावन धाम स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत का विशाल और भव्य लीला मंचन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को ध्वजा पूजन समारोह नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा के विशिष्ट आतिथ्य तथा पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।इस दौरान आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजक समिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे सनातन धर्म की पहचान हैं। हमें समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।” इन आयोजनों से धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण होता है।विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र मनुष्य को निष्काम कर्म करने का संदेश देता है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं।इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर, राम कुमार शांडिल्य, एडवोकेट रमाकांत शर्मा, पंडित प्रकाश चंद पाराशर, उपसभापति प्रतिनिधि ऋषभ दुबे, सभासद रघुवीर सौनी, दाऊ दयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, सुरेश शर्मा, सभासद चंद्रशेखर महावर, सभासद राजकुमार कोली, सभासद प्रतिनिधि सुभाष सैनी, सभासद प्रतिनिधि महावीर सिंह एडवोकेट, हरिओम पाराशर, सुरेश पाराशर, लोका शर्मा, विष्णुकांत वशिष्ठ, रजनी शर्मा, केदार सौखिया, राकेश गोयल, राजू बर्फ वाले, प्रहलाद खंडेलवाल, गोपाल बीड़ी वाले, गुलजारी सेठी, विष्णु मित्तल, छत्रपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, महेश पंडित, रविंद्र भारद्वाज, पवन भारद्वाज, इंद्रमोहन शर्मा, बबली शर्मा, पंकज सौखिया, खगेंद्र खग्गू, लोकी शर्मा, पंकज पाराशर, काव्य पाराशर, मोहित पाराशर, रवि बौहरे, मनोज बीड़ी वाले और राम भरोसी राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज पाराशर ‘मनु’ ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp