एकेएस में टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
1 min read
सतना, 19 सितंबर 2026। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना में स्पोर्ट्स विभाग द्वारा अंतर-विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने रैकेट से शानदार खेल कौशल, तेज रिफ्लेक्स और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रो-वाइस चांसलर (डेवलपमेंट), प्रो. सूर्यनाथ सिंह गहरवार, श्री सुनील कुमार पांडे, स्पोर्ट्स ऑफिसर तथा डॉ. वीरेंद्र कुमार पांडे, डिप्टी डीन, स्टूडेंट वेलफेयर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।महिला वर्ग में कृषि विज्ञान विभाग विजेता, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग उपविजेता और लॉ विभाग तृतीय रहा। पुरुष वर्ग में कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग विजेता, मैनेजमेंट विभाग उपविजेता तथा कॉमर्स विभाग तृतीय स्थान पर रहा।मुकाबलों के संचालन में प्रो. अमरप्रीत सलूजा, डॉ. शुभ्रा, श्री शिवम पांडे एवं श्रीमती सुरभि सिंह, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्पोर्ट्स मेंटर्स, कैप्टन एवं संकाय सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन को मजबूत किया।
Subscribe to my channel