Recent Posts

September 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

हाई स्कूल के सामने पहुंचा झुंड से बिछड़ा शावक, वन विभाग अलर्ट

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज स्थित चाल्हा क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिछले चार दिनों से अपने झुंड से बिछड़ा एक हाथी शावक रिहायशी इलाके में स्थित हाई स्कूल के ठीक सामने पहुंच गया। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। स्कूल और घनी बस्ती के समीप शावक की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा मजबूत किया।

​स्थानीय सूत्रों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शावक पिछले चार दिनों से अपने दल से अलग होकर एकाकी विचरण कर रहा है। राहत की बात यह है कि प्राथमिक निरीक्षण में शावक पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा है। स्कूल परिसर और आसपास के रहवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन अमले की विशेष निगरानी टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या जन-धन के नुकसान को रोका जा सके।

​वन विभाग का दल शावक की पल-पल की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिक प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए उसके मूल झुंड की लोकेशन ट्रेस करना है, ताकि स्थितियां अनुकूल होते ही उसे दोबारा उसके दल से मिलाया जा सके।

​ताज़ा अपडेट के मुताबिक, कुछ समय तक हाई स्कूल के पास रुकने के बाद हाथी शावक अब काचीरा के जंगलों की दिशा में निकल गया है। हालांकि, खतरे की संभावना को देखते हुए वन विभाग का मैदानी अमला अभी भी क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp