श्री कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
1 min read

धरमजयगढ़ / घरघोड़ा – शिक्षक सम्मान आयोजन समिति चारमार घरघोड़ा के तत्वावधान में श्री कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक नारायण बंजारा वरिष्ठ उप संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर ने अपने उद्बोधन में सम्मानित शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य को रेखांकित करते हुए कहा कि आप आज जो पुरस्कृत हो रहे हैं उसके पीछे आप लोगों की अलग सोच के साथ कर रहे कार्य है जिस कारण आप चिह्नित हुए हैं। बहुत सुंदर उदाहरण के माध्यम से शिक्षको को प्रेरित करते हुए कहा कि पुरस्कार के साथ साथ आपकी जवाबदेही भी बढ़ जाती है जिसे बखूबी निभाना है।


जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्यामानंद साहू ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की परंपरा बहुत ही अच्छा है आप सभी अपने कर्तव्य पथ पर पूरी तन्मयता के साथ आगे बढ़ते रहिए और रायगढ़ जिले की शिक्षा को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ लक्ष्मी नारायण पटेल ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुरस्कार आपके मेहनत और लगन का परिणाम है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ के प्राचार्य अनिल पैंकरा ने प्रत्येक वर्ष हो रहे इस आयोजन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह वर्धन हेतु उठाए गए सराहनीय कार्य निरूपित किया।


आचार्य राकेश शास्त्री ने कहा कि अपने शिक्षक पिता को स्मरण करने के लिए उनके जन्म जयंती को मनाने के लिए इतना सुंदर और भव्य आयोजन राजीव आर्य ने उनके आयोजन समिति के सदस्यों और परिजनों ने किया है वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। आयोजन को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा शशिधर निषाद, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ एस आर सिदार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर भुनेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान जोगी राम आर्य, टी आर एन एनर्जी भेंगरी के वायुनंदन पांडेय, समाज सेविका श्रीमती कविता शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर घरघोड़ा विकास खण्ड से लक्ष्मण राम यादव प्रधान पाठक कांटाझरिया बाबूलाल धृतलहरे प्रधान पाठक कुरूंजखोल, श्रीमती निवेदिता सिंह कन्या शाला घरघोड़ा धरमजयगढ़ विकास खण्ड से श्री प्रदीप कुमार नायक प्रधान पाठक लामिखार , श्रीमती सुमति गुप्ता प्रधान पाठक देउरमार, श्रीमती शशिकला राठिया प्रधान पाठक सिंधीझप श्रीमति आरती गुप्ता सहायक शिक्षक किदा, श्रीमती रूमानी साहू सहायक शिक्षक बाकारुमा,लैलूंगा विकास खण्ड से वीरेन्द्र पटेल प्रधान पाठक बनेकला, कमल कुमार बारिक , प्रधान पाठक भालुकोना खरसिया विकास खण्ड से अलेख राम यादव व्याख्याता खम्हार, श्रीमती कविता राठौर प्रधान पाठक खरसिया रायगढ़ विकास खण्ड से श्रीमती अनिता पटनायक सहायक शिक्षक सराईपाली, श्रीमती लता महंत सहायक शिक्षक केनापाली सु श्री सुशीला साहू सहायक शिक्षक कोसमनारा,पुसौर विकास खण्ड से सुधीर कुमार प्रधान शिक्षक पुसल्दा यशवंत गुप्ता शिक्षक देवलसुरा तमनार विकास खण्ड से पूनम कुमार देवता शिक्षक गोढ़ी, श्रीमती द्रोपती राठिया सहायक शिक्षक बरमूडा, श्रीमती पटनायक शिक्षक सहायक शिक्षक गोढ़ी, बरमकेला विकास खण्ड से संजीव कुमार पाणीग्राही शिक्षक हिरी, श्रीमती गायत्री मालाकार शिक्षक चार भांटा श्रीमती प्रशंसा सिंह शिक्षक सेजस बरमकेला, विकास खण्ड सारंगढ़ से जीवन लाल चौहान प्रधान पाठक हलधरपाली श्रींमती हितेश्वरी चौहान सहा शिक्षक मोहरडीह का शाल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री सच्चिदानंद पटनायक संयोजक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel