August 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की क्लास: मुख्यालय में रहो, समय पर आओ ऑफिस – फार्मर रजिस्ट्री पर जताई कड़ी नाराजगी

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा – सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय में रहें और समय पर कार्यालय पहुंचे। शासन के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक की मुख्य बातें:

  • फार्मर रजिस्ट्री पर नाराजगी: किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। कृषि, सहकारिता, बैंक और राजस्व विभाग को संयुक्त योजना बनाकर शत-प्रतिशत पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
  • टूटी सड़कों की मरम्मत: बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत लगातार जारी रखने को कहा। नागरिकों को आवाजाही में दिक्कत न हो।
  • स्कूलों में सुरक्षा: जर्जर और असुरक्षित स्कूल, आंगनबाड़ी और कॉलेज भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश। गणवेश, किताब और साइकिल वितरण की भी समीक्षा की।
  • बिजली योजना: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ धरती आबा योजना के हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
  • शिकायतों का निराकरण: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निराकरण करने के निर्देश।
  • बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, आर के तम्बोली, स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp