August 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कोहका में साइबर जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों व ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी गई अहम जानकारी

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 27 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत कोहका (जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राहौद पुलिस सहायता केंद्र के आरक्षक श्री राघवेन्द्र घृतलहरे ने किया।

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोहका की सरपंच श्रीमती संध्या हेमंत खटकर, पंच श्रीमती रंजना रजनीकांत रत्नाकर, पंच प्रतिनिधि श्री राजकुमार जांगड़े, पंच श्री सुरेश कुर्रे, रोजगार सहायक श्री उमेद राम कुर्रे, श्री संजय कुर्रे, प्रधान पाठक श्री रामगोपाल कश्यप, प्रधान पाठक श्रीमती रोहणी भठ, श्री ब्यास नारायण केषी एवं कोटवार श्री गंगादास मानिकपुरी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दलित अधिकार अभियान संगठन से श्री विश्वानंद भैना, अश्विनी कुमार भैना, शाहिल कुर्रे, भुपेश कुर्रे, अमरशन बंजारे तथा संगठन के अन्य साथियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान पूरी सावधानी बरतें तथा स्वयं जागरूक रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp