August 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : डीग जिले में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 123 नामांकन पत्र दाखिल

1 min read
Spread the love

डीग, 27 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत डीग जिले में नगर निकायों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त 2026 को जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में कुल 123 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 90 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया।प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद डीग के 40 वार्डों के लिए पहले दिन 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 24 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका पहाड़ी के 20 वार्डों के लिए 8 नामांकन पत्र एवं 8 अभ्यर्थियों, नगर पालिका कामां के 35 वार्डों के लिए 25 नामांकन पत्र एवं 16 अभ्यर्थियों, नगर पालिका बृजनगर के 35 वार्डों के लिए 29 नामांकन पत्र एवं 21 अभ्यर्थियों, नगर पालिका कुम्हेर के 25 वार्डों के लिए 20 नामांकन पत्र एवं 14 अभ्यर्थियों तथा नगर पालिका सीकरी के 25 वार्डों के लिए 8 नामांकन पत्र एवं 7 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सभी नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा अंतिम अभ्यर्थियों की सूची जारी किए जाने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp