राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर चांपा में विविध कार्यक्रम
1 min read
जांजगीर-चांपा, 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चांपा में प्रदर्शनी, फैशन शो, निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रथम, द्वितीय व अंतिम वर्ष के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बुनकरों व शिल्पकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन स्वदेशी आंदोलन की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने चांपा के कोसा की विश्व-स्तरीय पहचान का उल्लेख करते हुए नागरिकों से कम से कम एक कोसा या हाथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की, ताकि “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा मिले। उन्होंने संस्थान को सशक्त बनाने तथा तीन वर्षों में 900 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य बताया।
इसी दिन कोसा सेवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, कलेक्टर महोबे व पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने बुनकरों के योगदान की सराहना की और स्थानीय हाथकरघा उत्पादों के अधिक उपयोग व योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।
Subscribe to my channel