Recent Posts

July 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जनदर्शन में 78 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की समस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध समाधान के दिए सख्त निर्देश

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 07 जुलाई 2026 – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, आवास, प्रमाण-पत्र, ऋण पुस्तिका और सीमांकन संबंधी विभिन्न मांगें शामिल हैं। कलेक्टर महोबे ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित एवं समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

प्रमुख आवेदन:

• तहसील चांपा, ग्राम कोसमंदा के श्री भागवत प्रसाद श्रीवास ने नई ऋण पुस्तिका दिलाने की मांग की।

• तहसील नवागढ़, ग्राम अमोरा के श्री टोडर प्रसाद ने राजस्व अभिलेख दुरुस्त करवाने का आवेदन दिया।

• ग्राम हरदी के श्री अंकुर कुमार कश्यप ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नवीन पंजीयन की मांग रखी।

• तहसील मुख्यालय जांजगीर, भाटापारा के श्री किरण लाल सूर्यवंशी ने सीमांकन करवाने की अपील की।

• नैला दर्रीपारा वार्ड-2 की रिंकी प्रधान ने आय, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र बनाने का आवेदन प्रस्तुत किया।

• तहसील पामगढ़, ग्राम मेहंदी की श्रीमती सुमन चौहान ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

• तहसील अकलतरा के श्री हीरेंद्र कुमार कुर्रे ने सीमांकन संबंधी समस्या रखी।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी शिकायतकर्ता को बिना समाधान के न लौटाया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp