June 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वेब ऑफ साइंस के Q1 जर्नल में प्रकाशित हुआ एकेएस विश्वविद्यालय की डॉ. उषा शर्मा का शोध पत्र

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय की शोधकर्ता डॉ. उषा शर्मा का शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल केमोमेट्रिक्स एंड इंटेलिजेंट लेबोरेटरी सिस्टम्स में प्रकाशित हुआ है। शोध जगत में विशेष पहचान रखने वाला यह जर्नल वेब ऑफ साइंस के Q1 वर्ग में शामिल है। इसका इम्पैक्ट फैक्टर 3.8 तथा एच-इंडेक्स 157 है, जो इसकी उच्च शोध गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।


डॉ. उषा शर्मा के शोध पत्र का विषय “नैनो द्रवों में ऊष्मा स्थानांतरण गुणांक के पूर्वानुमान के लिए मशीन लर्निंग आधारित मॉडलों का तुलनात्मक अध्ययन” है। शोध में विभिन्न मशीन लर्निंग मॉडलों का उपयोग करते हुए नैनो द्रवों के ऊष्मा स्थानांतरण व्यवहार का विश्लेषण किया गया है, जिससे अधिक सटीक पूर्वानुमान की संभावनाओं का अध्ययन किया जा सके।
यह शोध ऊर्जा, तापीय अभियांत्रिकी तथा औद्योगिक प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके निष्कर्ष ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और उन्नत तकनीकी प्रणालियों के विकास में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
डॉ. उषा शर्मा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में हो रहे गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की पहचान है। उनका शोध यह दर्शाता है कि क्षेत्रीय स्तर पर किए जा रहे वैज्ञानिक अध्ययन भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। यह सफलता विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं को उच्च स्तरीय अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp