व्यवहार न्यायालय परिसर पामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 21 जून 2026 — अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज व्यवहार न्यायालय परिसर पामगढ़ में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शीलू केसरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में योगाचार्य कृष्ण कुमार साहू ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों को योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया।

योग शिविर में इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” पर विशेष चर्चा की गई। योगाचार्य कृष्ण कुमार साहू ने यम, नियम, आसन एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को अनुलोम-विलोम, सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, भुजंगासन, धनुरासन, सर्वांगासन तथा भोजन के तुरंत बाद किए जाने वाले वज्रासन का अभ्यास कराया।
उन्होंने कहा कि “सुबह उठकर योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा नियमित योगाभ्यास से शरीर में बीमारियों का प्रवेश नहीं होता।”
माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शीलू केसरी ने अपने उद्बोधन में सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “योग एक प्राचीन भारतीय विद्या है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ती है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह मन को शांत भी करता है। इसलिए हमें प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।”
इस अवसर पर माननीय राधाकांत केसरी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्यामलाल सांडे, अधिवक्ता मनोज खरे (नोटरी), भारत भूषण बंजारे, मुन्ना जांगड़े, कांति केसरवानी, कौशल कश्यप, शिव पात्रे सहित न्यायालय के कर्मचारी व्यास नारायण राठौर, श्रद्धा गुप्ता, मनोज जायसवाल, आनंद कश्यप, संदीप साहू, प्रदीप पटेल, मोहन जांगड़े, ओमप्रकाश कुर्रे, गजानंद प्रसाद कश्यप, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मुराज तथा मितराज उपस्थित रहे।
योग शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने योग शिविर आयोजित करने के लिए माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शीलू केसरी एवं योगाचार्य कृष्ण कुमार साहू का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel