June 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 09 जून 2026। आदिम जाति कल्याण विभाग (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास) जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत संचालित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक बालक-बालिका छात्रावासों तथा आश्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो रही है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित छात्रावास/आश्रम के अधीक्षक या अधीक्षिका से सीधे संपर्क करके प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज:

जाति प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

पिछली कक्षा की अंकसूची

निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)

दूरी प्रमाण पत्र

छात्रावास एवं आश्रम में रहने, भोजन, पढ़ाई की सामग्री तथा अन्य सभी सुविधाएं पूर्णतः निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

प्रवेश की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

विभाग ने सभी पात्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें ताकि कोई भी योग्य छात्र-छात्रा इस सुविधा से वंचित न रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp