विश्व पर्यावरण दिवस पर बनगवां-राजनगर में पौधारोपण, अध्यक्ष यशवंत सिंह और सीएमओ लखन लाल पनिका ने दिया हरित भविष्य का संदेश ।।।
1 min read
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नागरिकों से पौधारोपण एवं संरक्षण की अपील

यशपाल जाट अनुपपुर बनगवां-राजनगर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बनगवां-राजनगर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।
सीएमओ लखन लाल पनिका ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हरित बनगवां-राजनगर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



Subscribe to my channel