May 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का जांजगीर-चाम्पा आगमन, भाजयुमो ने किया आत्मीय स्वागत; दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026: छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज जांजगीर-चाम्पा जिले का दौरा किया।

उनके आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बलौदा सीपत चौक पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम ने मंत्री जी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मंत्री से चर्चा की।दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पणमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के बलौदा में सोनी समाज द्वारा निर्मित नवीन ‘स्वर्णमण्डपम’ का लोकार्पण किया। साथ ही कापन क्षेत्र में अघारिया समाज के सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।इस मौके पर दोनों समाजों के पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा, “सामुदायिक भवन समाज को एकजुट रखने और सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये भवन न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनते हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

”मंत्री ने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द बलौदा में उपपंजीयक कार्यालय (Sub-Registrar Office) शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को दस्तावेजी कार्यों में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में भाजयुमो जिला पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समाजों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp