Recent Posts

May 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सुशासन तिहार 2026 बना श्रीमती अंजनी साहू के लिए राहत और खुशी का माध्यम जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला अंजनी को राशन कार्ड, मुख्यमंत्री का जताया आभार

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 06 मई 2026।


जांजगीर-चांपा।    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस जनहितैषी पहल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जा रहा है।


इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत सेमरिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एक जरूरतमंद महिला को तत्काल राहत मिली। ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू राशन कार्ड बनवाने की समस्या लेकर पहुची थी। राशन कार्ड के अभाव में उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती अंजनी साहू ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया।


श्रीमती अंजनी साहू ने कहा कि शासन की यह पहल आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। अब लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर अधिकारियों द्वारा तत्काल सुनवाई और निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम जनता को राहत पहुंचाने वाला अभियान है। शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आमजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। आयोजित शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा लोगों को उनकी समस्याओं का सरल, पारदर्शी और त्वरित समाधान मिल रहा है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp