Recent Posts

April 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दानदाताओं को किया सम्मानित। एकेएस विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी और साधना सोनी का हुआ कार्यक्रम में सम्मान।

1 min read
Spread the love

सतना। मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगू भाई पटेल ने वर्ष 2024-25 में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 1 लाख से अधिक दान देने वाले सतना के 3 एवं रीवा के 4 दानदाताओं को सम्मानित किया।


सतना से ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी और मिसेज प्रो चांसलर साधना सोनी, सार्थक हॉस्पिटल के सुमित अग्रवाल और आई.एम.ए. के डॉ. राकेश अग्रवाल एवं डॉ. आलोक खन्ना को यह सम्मान प्रदान किया गया, जबकि रीवा से सर्वश्री सुनील सिंह, गुरमीत साहनी, राजकुमार एवं यूनीक एडवर्टाइजिंग से अंजना सूरी को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर (सेवा निवृत्त) अरुण नायर ने बताया कि इस वर्ष का कुल संग्रहण लगभग 4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें से लगभग 60 लाख रुपये का योगदान ऐसे 25 लोगों का रहा, जिन्होंने 1 लाख से अधिक का दान सैनिक कल्याण बोर्ड को दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि इस योगदान के माध्यम से सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने सीमा पर तैनात जवानों को नमन करते हुए दानदाताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की, उन्हें धन्यवाद दिया तथा इस संग्रहण को लगातार बढ़ाने पर जोर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp