Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विभाग की साख पर आंच , इसलिये लटक गई जाँच ? जवाबदेही से मुंह फेर रहे जिम्मेदार !

1 min read
Spread the love

जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में निर्माण कार्यों में संभावित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर एक आवेदक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कई कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और वास्तविकता पर सवाल उठाए गए थे, जिनकी पुष्टि के लिए स्वतंत्र फील्ड सत्यापन की मांग की गई थी।

लेकिन आश्चर्यजनक रूप से न तो जांच प्रक्रिया शुरू हुई और न ही शिकायत पर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने आई। इस चुप्पी ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब शिकायत पर तुरंत कदम उठाना चाहिए था, तभी निस्तारण को अनिश्चित काल तक टाल देना संदेह को और गहरा करता है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर भी निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और संभावित अनियमितताओं पर सवाल उठ सकते हैं, इसलिए जांच की प्रक्रिया से दूरी बनाए रखना अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब विभाग या अधिकारी शिकायतों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, तो यह स्वाभाविक रूप से जवाबदेही और पारदर्शिता के अभाव की ओर संकेत करता है! क्षेत्र में मामला अब चर्चा के केंद्र में है, और आशा की जा रही है कि शिकायत पर तत्काल निष्पक्ष जाँच हो तथा सत्यापन रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। क्योंकि बिना जांच के न तो आरोप स्पष्ट हो सकते हैं और न ही विकास कार्यों पर भरोसा कायम रह सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp