Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नॉलॉजी की छात्रा अंकिता तिवारी ने हासिल की गौरवपूर्ण सफलता

1 min read
Spread the love


सतना। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नॉलॉजी की बी.फार्म (बैच 2018–2022) की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री अंकिता तिवारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक नई पहचान स्थापित की है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन, भोपाल द्वारा आयोजित पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा–2025 के घोषित परिणामों में उन्होंने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करते हुए मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर उनका चयन फार्मासिस्ट ग्रेड–2 के पद पर हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि पर फ़ार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश गुप्ता ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अंकिता की यह सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने भी उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुश्री अंकिता तिवारी का यह असाधारण प्रदर्शन न केवल राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नॉलॉजी के शैक्षणिक उत्कृष्टता स्तर को रेखांकित करता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है।
उन्हें इस उपलब्धि के लिए फार्मेसी विभाग के सभी फैकल्टी ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp