पत्थलगांव का नंदन झरिया पुल बना कचरे का डंपयार्ड – एक्सपायर जूस की सैकड़ों पैक बोतलें सड़क और नाले में बिखरीं, अब बारिश से खेत और पीने का पानी भी दूषित!
1 min read




पत्थलगांव | 24 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे | विशेष रिपोर्ट
रायगढ़ रोड से पत्थलगांव में प्रवेश करने पर नंदन झरिया पुल के पास का नजारा चौंकाने वाला है। पुल के किनारे सैकड़ों की संख्या में पैक्ड ‘मैंगो जूसी ड्रिंक’ की एक्सपायर बोतलें और पाउच सड़क व नाले में फेंके गए हैं।
बारिश से केमिकल बहकर खेतों में और नंदन झरिया के पानी में मिला
- लगातार हो रही बारिश के कारण यह कचरा अब पानी के साथ बहकर आसपास के खेतों में पहुंच रहा है।
- जूस में मिले केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
- यही पानी नंदन झरिया के बहाव में जाकर ग्रामीणों के पीने के पानी में भी मिल रहा है।
- ग्रामीण सवाल कर रहे हैं: “अगर हमने यह दूषित पानी पिया तो हमारी सेहत का जिम्मेदार कौन होगा?”
बदबू से सांस लेना मुश्किल, बच्चों और मवेशियों की जान पर संकट
- सड़क के किनारे फैले इन पैक्ड जूस के साथ गंदगी और नाले का पानी मिलकर भयंकर बदबू फैला रहा है।
- यह रास्ता ग्रामीण बच्चों और मवेशियों के रोजाना आने-जाने का है।
- अगर किसी बच्चे या जानवर ने ये एक्सपायर जूस पी लिया तो उनकी जान पर भी खतरा है।
स्थानीय नागरिक ने दी सूचना – लेकिन प्रशासन खामोश
स्थानीय नागरिक सरदार हैप्पी भाटिया ने यह हालात देखकर तुरंत नगर पालिका के सीएमओ को फोन कर मामले की जानकारी दी।
लेकिन कई घंटे बाद भी न तो कचरा हटाया गया और न ही इसका डिस्पोजल हुआ।
किसानों का गुस्सा – मुआवजा कौन देगा?
- किसानों का कहना है कि केमिकलयुक्त पानी से उनकी फसलें खराब हो रही हैं।
- अगर फसल बर्बाद होती है तो क्या प्रशासन मुआवजा देगा?
- ग्रामीण अब सामूहिक रूप से जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जनता की मांग
- तत्काल इस कचरे को हटाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जाए।
- दोषियों की पहचान कर उन पर कार्यवाही की जाए।
- किसानों की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिया जाए।
- नंदन झरिया के पानी की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
About The Author
1
/
487
Anuppur News:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडा में हुआ सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Maharajganj News: गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त को पुरन्दरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Maharajganj News: निजी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Anuppur News: बिजुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
Katni News: 1000 करोड़ के कथित फ्रॉड केस में महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Seoni News: स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, बिजली बिल और जबरन मीटर बदलने के आरोप
Maharajganj News:साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार,89 सिम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड बरामद
Satna News: ब्लैकमेल और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप, पीड़िता ने IG से लगाई न्याय की गुहार
Maharajganj News: राहुल सिंह प्रकरण में CBI जांच, ₹5 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
Maharajganj News: वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Maharajganj News: फरेंदा में स्कॉर्पियो रोककर पूछताछ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
Seoni News: मैरा पलारी में सिद्ध महायोगी दादा गुरु भगवान का भव्य आगमन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Seoni News: गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप, स्टॉक फुल फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहे सिलेंडर?
Satna News:रामपुर बाघेलान TI संदीप चतुर्वेदी बने रेगुलर निरीक्षक, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
Maharajganj News: फरेन्दा पुलिस ने 1.998 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1
/
487
Subscribe to my channel