October 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रो. अमृता सिंह, शिखा शुक्ला एवं अनुभव श्रीवास्तव का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित

1 min read
Spread the love


श्री रामकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, साइंस एंड मैनेजमेंट, सतना की सहायक प्राध्यापक प्रो. अमृता सिंह, प्रो. शिखा शुक्ला और प्रो. अनुभव श्रीवास्तव का शोध पत्र “हार्ट डिसीज डिटेक्शन यूजिंग मशीन लर्निंग एंड एक्स्प्लेनेबल ए.आई. “ शीर्षक पर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल IARJSET के जून 2025 अंक में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान के लिए दो-स्तरीय प्रणाली विकसित की गई है—एक मोबाइल आधारित मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और एक क्लिनिकल-ग्रेड मॉडल अस्पतालों के लिए। लॉजिस्टिक रिग्रेशन एवं XG Boost एल्गोरिदम के प्रयोग से क्रमशः 81% व 89% सटीकता प्राप्त की गई। SHAP तकनीक द्वारा मॉडल को व्याख्यात्मक व चिकित्सकीय रूप से उपयोगी बनाया गया है, संस्थान के चेयरमैन श्री शम्मी पुरी, डायरेक्टर श्री शाश्वत पुरी, डॉ. अग्निवेश अग्निहोत्री, शुभी खरे, दीपेश निगम एवं समस्त विभागाध्यक्षों ने शोधकर्ताओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp