Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सतना मार्शल आर्ट एकैडमी के 03 खिलाड़ी 24 वीं राष्ट्रीय जूनियर वूशू प्रतियोगिता-2025 गोचीवल्ली हैदराबाद के लिए चयनित

1 min read
Spread the love


गोल्डन गर्ल अस्मि भारती, स्नेहा पयासी और यथार्थ रजक करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सतना मार्शल आर्ट एकैडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर से सतना के साथ साथ पूरे प्रदेश को किया गौरांवित। दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश वूशू संघ की मान्यता इंडिया वूशू द्वारा खत्म कर दी गई थी, और खिलाड़ियों के हित में राष्ट्रीय एड-हॉक कमेटी का गठन किया गया था जिसने देवास में  07 और 08 को ट्रायल हुआ जिसमें जिसमें सतना मार्शल आर्ट एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर, गोल्डन गर्ल अस्मि भारती, स्नेहा पयासी और यथार्थ रजक ने गोल्ड पर कब्जा किया वहीं अध्ययन भारती, अथर्व त्रिपाठी, अनुष्का मिश्रा, मेघा सिंह, राजीव अग्निहोत्री, यश राय, दीपांश सिंह, आराध्या द्विवेदी और ओम पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक जगह बनाई। असमी, स्नेहा और यथार्थ हैदराबाद के गोचीबल्ली स्टेडियम में 01 जुलाई से 06 जुलाई तक आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ी सतना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और नेशनल रैफरी ड. संदीप भारती से प्रशिक्षण ले रहे है। गोल्डन गर्ल लगातार दूसरी बार आधिकारिक राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी गत वर्ष मध्यप्रदेश की ओर से 23 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लिए फाइट स्पर्धा में इकलौता गोल्ड जीता था।खिलाड़ियों की इस सफलता पर संस्था के संरक्षक सी.एच.एम.ओ. डा.एल.के. तिवारी, डा.अशोक अवधिया, श्री शम्मी पुरी,श्री पुष्पराज सिंह “गुन्ना ” ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष श्री अमित अवस्थी, उपाध्यक्ष श्री समर सिंह बघेल, आदित्य सिंह बघेल, सह-सचिव आशुतोष पयासी, सतना वुशु मार्शल आर्ट एकैडमी के सचिव शैलेन्द्र शर्मा , आनंद दूवेदी,अनुज दहायत, डा. गौरव सिंह गहरवार, विजय सिंह, शांति भूषण सोनी, और म.प्र. वूशू संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाये प्रेषित की !

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp