सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान सर्वोत्तम-प्रतिमा बागरी
1 min read

सतना, मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि हमारे मनीषियों ने भारत माँ को, ज्ञानदायिनी सरस्वती, वैभवदायिनी लक्ष्मी और दुष्टविनाशिनी दुर्गा तीनों के समन्वित रूप में देखा। देवी अष्टभुजा की आराधना भी उसी दृष्टि से ही करते है। श्रीमती बागरी, ने हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव अंतर्गत शक्ति साधना यात्रा के समापन अवसर पर मातृशक्ति को संबोधित कर रही थी । उन्होंने जानकी टोली का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्त्री का अष्टावधांनी होना भी इस आठ हाथों से सूचित होता है। एक ही समय अनेक कामों में वह ध्यान रखती है – सजग रहती है। परिवार के सभी जनों का ध्यान रखती है। समाज में घटनेवाली घटनाओं का कार्य कारण भाव समझ सकती है। मानों एक सजग प्रहरी है। उसके पूर्व सुभाष पार्क से श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, महापौर योगेश ताम्रकार , समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी संयोजक कमलजीत सिंह सेठी ,वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी, जितेंद्र जैन , हरिओम गुप्ता ने भगवा ध्वज लहराकर सुभाष पार्क से शक्ति साधना यात्रा का शुभारंभ किया।
श्री राम जागरण रथ के साथ लगभग 200 दो पहिया वाहनों में मातृशक्ति ने शुभ्र वेश धारण कर केसरिया ध्वज लहराकर जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण किया एवं रामनवमी महोत्सव में सहभागिता का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वयं दो पहिया वाहन चलाकर किया । उनके साथ प्रमुख रूप से जान्हवी त्रिपाठी, चांदनी श्रीवास्तव, राजकुमारी शुक्ला, मनीषा सिंह, अर्पिता सोनी अंजना तिवारी मंजूषा शाह किरण गुप्ता नीता सोनी ममता गुप्ता आयुषी तिवारी प्रिया गौतम ममता सिंह रुचिका खेड़ा मोना चोपड़ा राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी रचना गुप्ता साधना गुप्ता भारती पांडेय दुर्गा पांडेय एकता सिंह सपना सीमा नीलम गुप्ता सुजाता शर्मा कीर्ति रिझवानी शिवा दुबेदी अर्चना पटेल मधु वाल्मीक अनमोल केसरवानी प्रियंका पांडेय मोनिका कत्याल सपना मुखर्जी शीलम सैनी संध्या उर्मालिया सुनीता सिंह रेखा सिंह रीना मोंगिया शोभा शुक्ला अंजली पांडेय ने शक्ति साधना यात्रा में सहभागिता की ।

सिंधी कैंप से रामभक्तों ने निकाली श्री राम जागरण रैली
हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार प्रातः संत कंवर शक्ति केंद्र से श्री राम जागरण रैली सिंधी कैंप स्थित टीएमडी उत्सव हॉल से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ मनोहर धाम के संत श्री संतोख दास जी एवं समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने भगवा ध्वज लहरा कर किया। इसके पश्चात वाहन रैली संयोजन समिति सदस्य उत्तम बनर्जी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी एवं जितेंद्र जैन, रामअवतार चमडिया, त्रिलोकीनाथ केशरवानी, मनोहर डिगवानी,रमाकांत मिश्रा,हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में नगर की पूर्वी सीमा का भ्रमण करते हुए सेमरिया चौक उत्सव हाल में संपन्न हुई। वाहन रैली में मुख्य रूप से सतीश सुखेजा ,अनिल सचदेव, विनोद गेलानी, पंडित राजेश द्विवेदी, उत्तम बाल्मिक, सूर्यपाल सिंह , सुनील मिश्रा, विजय गुप्ता, श्रीमती मनीषा सिंह, रेनू सिंह, दिलीप सोनी, संजय वाधवानी, मगनलाल वाल्मीक, सचिन गुप्ता, मौसम ताम्रकार, तरुण ठक्कर, इंजी. राकेश रैकवार विजय गुप्ता सत्यम केसरवानी सचिन गुप्ता अनिल मोटवानी श्याम लाल गुप्ता राजेश दुबेदी मुकेश की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वाहन रैली का स्वागत आहूजा परिवार,, टीएमडी परिवार, उत्सव पैलेस एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया।वाल्मीक मोहल्ला एवं स्पान परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर वाहन रैली में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया गया।
हनुमान शक्ति केंद्र रैली से पूर्ण होगी नगर परिक्रमा
समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य इंजी रमेश जैन ने बताया कि शनिवार प्रात 7:30 बजे हनुमान शक्ति केंद्र की रैली चमन चौक घूरडांग से प्रारंभ होकर बतखर,नई बस्ती ,भल्ला फार्म, मंगल भवन ,जेल मार्ग होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर शिवालय पहुंचेगी । जहां भगवान भोलेनाथ का पूजन कर श्री राम जागरण रैली एवं नगर परिक्रमा का समापन किया जाएगा। शक्तिकेंद्र प्रभारी विनोद द्विवेदी ने समस्त रामभक्तों से अनुरोध किया है कि प्रातः हनुमान शक्ति केंद्र की रैली में अवश्य पहुंचे एवं नगर के सभी वार्डों में अबकी बार-हर परिवार के संकल्प की पूर्णता पर परमपिता परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें
सामूहिक नगर संपर्क आज शाम 5:00 बजे
समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में स्वागत की तैयारी एवं स्वरूप को देखने एवं अनुशासनबद्ध शोभायात्रा के लिए नगर के समस्त व्यवसायिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज शाम 5:00 बजे कम्युनिटी हाल जयस्तम चौक से निकलकर शोभायात्रा मार्ग में भ्रमण करेंगे एवं समस्त व्यापारियों से मिलकर आमंत्रण पत्र प्रदान कर स्वागत के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।
सामूहिक नगर संपर्क में विशेष इस बात पर रहेगा कि कहीं पर भी डिस्पोजल का प्रयोग ना हो एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। सामूहिक नगर संपर्क श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क में पूर्ण होगा।
साहू समाज ने की रामनवमी की विशेष तैयारी
रामनवमी शोभायात्रा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर साहू, जितेंद्र साहू के साथ माधव साहू, गुलाब साहू ,अमन साहू, श्रीमती सुनीता साहू, रेखा साहू ने समाज मे व्यापक संपर्क कर उपस्थिति की योजना बनाई है। श्यामसुंदर साहू ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चे बच्चियां अपनी पारंपरिक वेशभूषा में चलेंगी। शोभायात्रा पूर्ण होने पर सुभाष पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत साहू समाज द्वारा संपूर्ण समाज के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। ज्यादा से ज्यादा सामाजिक बंधुओ से सहभागिता का आग्रह किया गया है।
रामनवमी को लेकर मुख्तियारगंज में व्यापक तैयारी
रामनवमी शोभायात्रा को लेकर मुख्तियारगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी की है। स्थानीय कार्यकर्ता राजकुमारी शुक्ला,शिव मोहन सिंह ,समर सिंह बघेल ,आनंद मोहन मिश्रा ,गणेश मिश्रा, कमल विश्वकर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने रामजागरण यात्रा में बढ़चढ़ का भागीदारी की। इस क्षेत्र के सभी सेक्टर से बड़ी संख्या में रामभक्त मातृशक्ति सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होंगे।
मोदनवाल समाज की स्कूटर रैली आज
श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज द्वारा हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा 7 अप्रैल को निकलने वाली श्री रामनवमी शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए मोदनवाल हलवाई समाज के नवयुवक बाइक यात्रा निकाल कर प्रचार- प्रसार करने का निर्णय लिया गया है। यह बाइक यात्रा आज दोपहर 2 बजे सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक बिहारी चौक पन्नीलाल चौक हनुमान चौक से गांधी चौक होते हुए सुभाष पार्क में रैली का समापन होगा।
अमर ज्योति निकालेगा नेत्रदान की भव्य झांकी
अमर ज्योति परिवार की बैठक तरुण ठक्कर जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमे प्रति वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली श्रीराम शोभा यात्रा में नेत्रदान जागरूकता झांकी की सहभागिता विषय को लेकर चर्चा कर तय किया गया कि इस बार भव्य साज सज्जा के साथ झांकी निकाली जाएगी।
बैठक में मनोहर डिगवानी,कमल पुरस्वानी,मनोज अरोरा,ललित खुराना,पुष्पराज सिंह,प्रदीप अरोरा,जेठानंद वाधवानी,संदीप चमड़िया,अनिल झुलवानी,नीलांबर झा,दीपक वाधवानी,अशोक ताम्रकार,तरुण ठक्कर,रूपेश वलेचा एवं श्रीमती मंजूषा शाह जी उपस्थित रही।
Subscribe to my channel