Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भाजपा ने रामपुर बघेलान विधानसभा के सज्जनपुर मंडल पदाधिकारियों की टीम घोषित

1 min read
Spread the love

सतना। भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर बघेलान विधानसभा के सज्जनपुर मंडल के लिए पदाधिकारियों की  टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा, रीवा संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह  की अनुशंसा और भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय की सहमति से यह सूची जारी की गई।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने बताया कि सज्जनपुर मंडल की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए हैं। इस नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा सज्जनपुर मंडल की  टीम के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताई है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp