*होली के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता बढ़ी, भारत-नेपाल सीमा से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार*
1 min read
*महराजगंज।* महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत की गई। होली के त्योहार को देखते हुए नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया गया है, जिसके चलते पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 10 मार्च 2025 को चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 501/6 ग्राम मटरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इशान अली, निवासी ग्राम दुपूरिया, थाना जिनाइकटी, राज्य मायमनसिंह, बांग्लादेश बताया। जब उससे भारत में प्रवेश के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
Subscribe to my channel