August 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नगर सेना में 153 पदों पर भर्ती का मौका, 7 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि

1 min read
Spread the love


छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में भर्ती का अवसर सामने आया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 153 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और 7 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
भर्ती में वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक सह ऑपरेटर के 86 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद तथा वाचरूम ऑपरेटर के 19 पद शामिल हैं। इस तरह सबसे अधिक पद वाहन चालक सह ऑपरेटर के हैं।
बताया गया है कि पदों के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं निर्धारित हैं। इनमें बारहवीं उत्तीर्ण, वैध वाहन चालक अनुज्ञप्ति, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अथवा डिप्लोमा जैसी योग्यताएं शामिल हैं। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 28 वर्ष बताई गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को भर्ती विज्ञापन में अच्छी तरह जांच लें।
उल्लेखनीय है कि नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा एसडीआरएफ से जुड़ी नौकरियां सीधे तौर पर आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा से जुड़ी होती हैं। ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा के साथ जिम्मेदारी और जनसेवा से जुड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp