August 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

20 अगस्त को ग्राम सभा में जनसंवाद 2.0, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम पर जागरूकता अभियान

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026। जिले में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को ग्राम सभाओं में जनसंवाद 2.0 ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प’ का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार, पारदर्शिता और जनभागीदारी के बारे में जानकारी देना तथा ग्राम विकास में समुदाय की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है।

जनसंवाद 2.0 के अंतर्गत कई अनूठी गतिविधियाँ होंगी। ग्रामीणों से गांव की विकास प्राथमिकताएं जानने के लिए ‘मेरे गांव की प्राथमिकता वोटिंग वॉल’ लगाई जाएगी। रोजगार के अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ शपथ दिलाई जाएगी। सुझावों के लिए ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ बांटे जाएंगे। रोजगार, भुगतान और शिकायत निवारण जैसे विषयों पर ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ संवाद मंच भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम के समापन पर तिरंगे के साथ सामूहिक संदेश दिया जाएगा – “मेरा गांव-मेरा संकल्प, विकसित भारत का मजबूत आधार।” जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं और पूरे ग्रामीण समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्राम सभा को ग्रामीणों की आवाज, सुझाव और विकास प्राथमिकताओं को सामने लाने वाला सहभागी मंच बनाया जाएगा। इससे शासन की योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी के साथ-साथ गांव के विकास संबंधी निर्णयों में जनता की भागीदारी और मजबूत होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp