August 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आई.टी.आई. कुलीपोटा में 13 अगस्त को होगा रोजगार मेला

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 07 अगस्त 2026। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 को गुरुवार के दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आई.टी.आई. कुलीपोटा में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के चार नियोजक भाग लेंगे। इनमें श्रमइन टैलेंट प्रा. लि. नोएडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड जांजगीर, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस तथा कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस सूरत (गुजरात) शामिल हैं।

मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्नीशियन के 100, फील्ड ऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर 10, टू-व्हीलर सेल्स फाइनेंसर 10, पर्सनल लोन ऑफिसर 10, बिजनेस लोन ऑफिसर 10, कलेक्शन ऑफिसर 5, जनरल फाइनेंस ऑफिसर 10, फोरमैन 7, स्टील फिटर 50, कारपेंटर 50, मेसन 7, कुक 10 तथा हेल्पर के 150 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनमें 12वीं, आई.टी.आई. तथा डिप्लोमा आदि शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, पामगढ़, डभरा तथा छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस का कार्यक्षेत्र सूरत (गुजरात) होगा।

नियोजकों द्वारा न्यूनतम वेतनमान 10,000 रुपये से 23,830 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर वे प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp