July 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट– 17 जुलाई 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ  है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पी-एच.डी., बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) की एन.सी.ई.टी. परीक्षा के माध्यम से संचालित चार वर्षीय समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आई.टी.ई.पी.) में प्रवेश हेतु ई-समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन जारी है।
प्रवेश सूचना के अनुसार अंग्रेजी एवं शिक्षाशास्त्र विषय सहित पी-एच.डी. के विज्ञापित समस्त विषयों में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित पी.ए.टी.-2026 के घोषित परिणामों के आधार पर किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कट-ऑफ मेरिट तथा काउंसिलिंग की तिथि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पृथक रूप से प्रकाशित की जाएगी।
इसी प्रकार एन.टी.ए. की एन.सी.ई.टी.-2026 परीक्षा के माध्यम से संचालित बी.एससी.-बी.एड., बी.ए.-बी.एड. एवं बी.कॉम.-बी.एड. (आई.टी.ई.पी.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ है। इन पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश की कट-ऑफ मेरिट एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन पूर्ण करने को कहा है कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gramodayachitrakoot.ac.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन पंजीयन https://gramodayachitrakootadm.samarth.edu.in के माध्यम से किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के दूरभाष क्रमांक 07670-265394 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp