August 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सीटीआई जबलपुर में व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के बी.टेक. पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीटीआई), जबलपुर में व्यावसायिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।


प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को विद्युत वितरण प्रणाली, ट्रांसफॉर्मर, उपकेंद्र संचालन, विद्युत मीटरिंग, विद्युत सुरक्षा, लाइन अनुरक्षण तथा आधुनिक विद्युत उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अनुभवी अभियंताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्युत तंत्र की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया।


विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।


विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो.बी.ए.चोपड़े, प्रति कुलपति (विकास) प्रो. हर्षवर्धन तथा कुलसचिव डॉ. आर.एस. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp