July 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ विकासखंड में डोंगाकोहरौद बस्ती को मिली बड़ी सौगात, 605.09 लाख रुपये की लागत से बनेगी 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस परियोजना के तहत 605.09 लाख रुपये की लागत से 4.337 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क पामगढ़ से लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती को जोड़ेगी।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। खासकर वर्षा ऋतु में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का इस संवेदनशील निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp