समाधान समारोह की तैयारी में जोर: पामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के सक्रिय प्रयासों से आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक पामगढ़ में समाधान समारोह को लेकर एक प्रभावी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा जी के निर्देशानुसार और माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ शीलू केसरी जी के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पीएलव्ही गजानंद प्रसाद कश्यप ने आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आवेदक एवं अनावेदक के मध्य सुलह-समझौते के प्रयास किए जाएंगे। इसमें भौतिक या आभासी (वर्चुअल) उपस्थिति, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 का उपयोग शामिल है।
उन्होंने 18 जुलाई 2026 और 21 नवंबर 2026 को चेक बाउंस मामलों के लिए आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की भी जानकारी दी।
पीएलव्ही नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मोटर व्हीकल एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम आदि सामाजिक मुद्दों पर जन-जागरूकता फैलाई और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की।
यह शिविर आम जनता को अपने अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों को सुलह के माध्यम से निपटाने के महत्व के बारे में जागरूक करने में बेहद उपयोगी साबित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
Subscribe to my channel