July 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वर्किंग विद कम्युनिटी’ के तहत एकेएस विश्वविद्यालय के बी.एड. विद्यार्थियों ने शेरगंज विद्यालय में जगाई साक्षरता की अलख

1 min read
Spread the love


सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के शिक्षा संकाय के बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने ‘वर्किंग विद कम्युनिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला, शेरगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया।


विद्यार्थियों ने खेल-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का अध्ययन कराया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीता गर्ग से चर्चा की। कार्यक्रम बी.एड. विभाग की प्राध्यापक श्रीमती सीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भावी शिक्षकों को समाज और विद्यालय की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ते हैं तथा उनमें संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी शिक्षण कौशल का विकास करते हैं। श्रीमती नीता गर्ग ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में सहभागिता निभाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp