June 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नशा स्वस्थ समाज के लिए अभिशाप – श्रीमती शीलू केसरी

1 min read
Spread the love

जांजगीर, 26 जून 2026। माननीय प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, श्री जयदीप गर्ग तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, श्री मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जून 2026 को ग्राम पंचायत झूलन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़, श्रीमती शीलू केसरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा स्वस्थ समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने नशा के दुष्प्रभावों, नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए डॉन योजना एवं जागृति योजना, निःशुल्क कानूनी सहायता, आबकारी एक्ट, टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

श्रीमती केसरी ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी:

• 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत

• 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित स्पेशल लोक अदालत (समाधान समारोह)

• 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की तीसरी लोक अदालत

• लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लाभ

• नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100

कार्यक्रम का मंच संचालन पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप द्वारा किया गया।

इससे पहले ग्राम पंचायत झूलन में नशा विरोधी रैली निकाली गई, जिसमें नारा दिया गया:“घर परिवार को बचाना है, नशा मुक्ति को अपनाना है।”

इस अवसर पर पीएलवी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp