June 14, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर आघात : कांग्रेस

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार 14 जून 2026 को जिला कांग्रेस भवन, अनूपपुर में जिला प्रभारी एवं उमरिया के पूर्व विधायक अजय सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू चौहान” ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया साथ में वरिष्ठ नेता आशीष त्रिपाठी,एहसान अंसारी एवं वासुदेव चटर्जी उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि संविधान की भावना, निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जिस निजी परिवाद (प्राइवेट कम्प्लेंट) का हवाला देकर नामांकन निरस्त किया गया, उसमें मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं बल्कि प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है। प्रतिवादी और अभियुक्त की कानूनी स्थिति अलग-अलग होती है, ऐसे में इस आधार पर लिया गया निर्णय कई गंभीर कानूनी प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33-ए एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उद्देश्य उम्मीदवारों के विरुद्ध लंबित मामलों की जानकारी सार्वजनिक करना है, न कि तकनीकी और विवादित व्याख्याओं के आधार पर किसी उम्मीदवार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करना।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई को उचित ठहराया गया तो भविष्य में किसी भी उम्मीदवार के लिए असमंजस और मनमानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।जिला प्रभारी अजय सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू चौहान” ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का नाम नहीं है, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी पहचान है।”लोकतंत्र केवल चुनाव से नहीं चलता, बल्कि निष्पक्ष चुनाव से चलता है।” इसी संदेश के साथ कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp