चण्डीपारा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न: समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत व निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 14 जून 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देश पर शनिवार 14 जून 2026 को ग्राम पंचायत चण्डीपारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर माननीय प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री जयदीप गर्ग, एवं सचिव माननीय मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शीलू केसरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



समाधान समारोह की जानकारी:
पीएलव्ही गजानंद प्रसाद कश्यप ने बताया कि 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में “समाधान समारोह” का आयोजन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 21 अप्रैल से हो चुकी है। दोनों पक्षों को आपसी सहमति हेतु संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में व्ही.सी. के माध्यम से या भौतिक रूप से उपस्थित कराया जा रहा है।
विशेष लोक अदालत व हेल्पलाइन:
शिविर में बताया गया कि चेक बाउंस से संबंधित मामलों के लिए 18 जुलाई एवं 21 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। साथ ही 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर *15100* और महिला हेल्पलाइन नंबर *1091* की भी जानकारी दी गई।
अन्य कानूनों पर चर्चा:
पीएलव्ही नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मोटर व्हीकल एक्ट, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), महिलाओं के अधिकार और डान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर नरेश भार्गव, मोहम्मद खान यासिनी, ईश्वर भार्गव, कुमारी रात्रे, राम कुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुलह के माध्यम से मामलों का त्वरित निराकरण कराना था।
Subscribe to my channel