Recent Posts

June 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर का जन्मदिन पामगढ़ रेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया, पदाधिकारियों ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर का जन्मदिन आज दिनांक 12/06/2026 को पामगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर केक काटकर जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और बहुजन समाज के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

भीम आर्मी प्रभारी संतराम खरे ने कहा कि जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर के नेतृत्व में संगठन लगातार बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ा रहा है। उनके जन्मदिन पर हम सब संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

जिला स्तर: जिला प्रभारी संतराम खरे, जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किशोर बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष नेशन लाल कुर्रे।

ब्लॉक स्तर: ब्लॉक प्रभारी अमरनाथ बर्मन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुर्रे, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रभान जोगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजा जांगड़े, ब्लॉक सचिव अक्षय भारद्वाज, ब्लॉक मीडिया प्रभारी शिवा जांगड़े, ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य टंडन।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp