Recent Posts

June 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ BEO कार्यालय में भ्रष्टाचार का खुलासा: सेवानिवृत्त शिक्षकों से रिश्वत मांगने पर दो सहायक कर्मचारियों को DEO का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जांजगीर-चांपा ने पामगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में तैनात दो सहायक ग्रेड कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्व भुगतान, PPO जारी करने और अन्य हितलाभों के एवज में रिश्वत मांगने तथा हेराफेरी के गंभीर आरोपों में दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

मामला-1:

सहायक ग्रेड-03 बाबूलाल पूर्वेण DEO कार्यालय द्वारा क्रमांक 3406, दिनांक 11.06.2026 के नोटिस में आरोप लगाया गया है कि बाबूलाल पूर्वेण सेवानिवृत्त शिक्षकों से भुगतान निकासी के बदले राशि मांगते हैं। राशि न चुकाने पर जानबूझकर कार्य में लापरवाही बरतते हैं और शिक्षकों को अनावश्यक परेशान करते हैं। साथ ही कार्मिक संपदा पोर्टल में बृजपाल सिंह चंदेल के नाम पर हेराफेरी की गई है। इस कार्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार माना गया है।

मामला-2:

सहायक ग्रेड-02 पुरुषोत्तम यादव क्रमांक 3404, दिनांक 11.06.2026 के नोटिस में पुरुषोत्तम यादव पर आरोप है कि वे सेवानिवृत्त शिक्षकों के PPO जारी करने एवं हितलाभ प्रदान करने के एवज में रिश्वत मांगते हैं। राशि न देने पर दुर्व्यवहार करते हैं और भुगतान में जानबूझकर देरी करते हैं। एक सेवानिवृत्त शिक्षक के मामले में BEO पामगढ़ के समक्ष एक लाख रुपये की मांग की गई और कहा गया कि “राशि ऊपर भेजनी होती है”।

DEO की सख्ती:

जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों मामलों को “गंभीर अनियमितता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचरण” की श्रेणी में रखते हुए दोनों कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिलिपि भेजी गई :

नोटिस की प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है :

संचालक, लोक शिक्षण विभाग, नवा रायपुर,

कलेक्टर, जांजगीर-चांपा

संयुक्त संचालक, शिक्षा, बिलासपुर

BEO, पामगढ़

नोट: शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले स्वत्वों एवं भुगतानों को लेकर शिक्षकों की शिकायतें लगातार आ रही थीं। DEO की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp