June 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दलित अधिकार अभियान संगठन ने रबी सीजन में दलहन फसल को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 2 मई 2026।

जांजगीर-चांपा। दलित अधिकार अभियान संगठन ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से रबी सीजन में धान की जगह दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की है। संगठन ने किसानों को अक्टूबर माह से पर्याप्त मात्रा में दलहन के बीज उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दलहन फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने, समय पर बीज तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग पहुंचकर उप संचालक कृषि राकेश शर्मा को भी अलग से ज्ञापन सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

विभीषण पात्रे (डिस्ट्रिक्ट लीड, जांजगीर-चांपा)

रजनीकांत रत्नाकर (क्लस्टर लीड, पामगढ़)

रानू बेगम (क्लस्टर लीड, पामगढ़)

विजय कुमार मलहोत्रा (क्लस्टर लीड, नवागढ़ ब्लॉक)

कृष्णा रात्रे (संरक्षक, दलित अधिकार अभियान संगठन, जांजगीर-चांपा)

संगठन ने प्रशासन एवं कृषि विभाग से किसानों के हित में त्वरित कार्यवाही करने और रबी सीजन के लिए दलहन बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp