May 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, व्यायाम शिक्षक को कारण बताओ नोटिस

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 27 मई 2026 — ग्राम पंचायत पचरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ के व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया गया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में नलसाय दिवाकर ने वायरल ऑडियो को अपना स्वीकार किया है। जांच के दौरान हितग्राहियों के बयानों में पंचायत कार्यों में अनुचित हस्तक्षेप और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से राशि मांगने की बात सामने आई है।

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि एक सरकारी कर्मचारी के रूप में पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करना अशोभनीय आचरण है। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक नलसाय दिवाकर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत नोटिस जारी करते हुए पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर स्वयं उपस्थित होकर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp