ग्रामीण बैंक बराछ खाता धारको में एकरूपता लाए जाने हेतु संबंधित मुख्य ब्रांच शाखा छतरपुर एवं 181 में शिकायत दर्ज,,*
1 min read
पन्ना/ बिकाश खण्ड अन्तर्गत बराछ ग्रामीण बैंक में इन दिनों खाता धारको के साथ एक रुपता नहीं हो रही जानकारी हो कि महिलाओं ने जमकर विरोध ब्रांच के अंदर शाखा प्रबंधक से जवाब सवाल किया जवाब न मिलने पर ट्रांसफर हो गए पूर्व ब्रांच मैनेजर से अपनी गलती सुधारने वास्ते तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ने नेतृत्व कर रहे केपी सिंह बुंदेला बात कराई, आजकल बैंकों में ही भ्रष्टाचारी चल रही है जो पैसा दे देता है उसका काम सुचारू रूप से चलता है एवं जो पैसा नहीं देता निम्नस्तर काम करता है उसका खाता ब्लॉक कर दिया जाता है।
यही हाल ग्राम बख्तरी की महिला सुधा खाता धारक का है मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत बैंक से लोन लिया था लोन समय पर जमा किया गया पर बीमारी होने के कारण कुछ राशि शेष थी जिसे जमा नहीं किया गया।
उक्त राशि को लेकर महिला खाता धारक को बैंक में कई बार परेशान होना पड़ा बैंक द्वारा नीतिगत रुप से विभिन्न प्रकार के दास्तांवेज कागजात मांगे जाते रहे जो महिला ने उपलब्ध कराए फिर भी खाते का होल्ड नहीं खोला, बख्तरी गांव की महिला हुक्म बाई/राजेन्द्र ने बताया कि यही मेरे साथ भी हुआ मुख्य मंत्री आवास योजना अंतर्गत बराछ बैंक का लोन था एक भी पैसा नहीं दिया खुल कर बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक ने होल्ड खोल दिया गया था और लाडली बहिना के पैसे मिलने लगे।
यह जाच का विषय है एक ही बैंक में दोहरी नीति क्यों!
ऐसी जानकारी मिली है कि भ्रष्टाचार में लिप्त है बैंक शाखा प्रबंधक बराछ जांच हो, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा, ग्रामीण क्षेत्र बैंकों में लूट मची है पूर्व में इस शाखा में भ्रष्टाचार के कई उदाहरण मिले जिस शाखा प्रबंधक पर हितग्राही को न्याय ना मिलने पर गोली भी चलानी पड़ी थी।

Subscribe to my channel