September 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 01 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं स्वयं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

आज के जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वृद्धा पेंशन, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नामांतरण सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन शामिल थे।

जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी (नैला) निवासी शिवलाल धीवर ने वृद्धा पेंशन, इंदिरा नगर निवासी उमरी देवी ने महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड, विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम परसापली निवासी लखेश्वरी सूर्यवंशी ने राशन कार्ड, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी बोधराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा तहसील सारागांव अंतर्गत ग्राम अमरूवा निवासी भरतलाल बरेठ ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आए नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp