May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

घोघरा डेम में हाथी शावक का शव मिला, जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण घायल

1 min read
Spread the love

एक अन्य घटना में हाथी ने ग्रामीण की बाइक को पहुंचाया नुकसान

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में सीमावर्ती इलाकों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके कारण में गजराजों से नुकसान की कई अन्य घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इन सब के बीच शुक्रवार को धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में एक हाथी शावक का शव मिलने और जंगली सुअर से एक जन घायल की घटना सामने आई है। शुक्रवार को मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत छाल परिक्षेत्र के सिंगीझाप परिसर में घोघरा डेम में एक हाथी शावक मृत अवस्था में पाया गया है। जानकारी के मुताबिक़ मृत हाथी शावक 20 हाथियों के दल का हिस्सा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हुई है। वहीं, वन मंडल क्षेत्र में हुई एक दूसरी घटना में कक्ष क्रमांक 508 पी एफ में हुई है जिसमें रीलो निवासी नारायण राठिया को जंगली सुअर द्वारा घायल किया गया है। जंगली हाथी से हुई एक अन्य घटना में धरमजयगढ़ रेंज के नरकालो में हाथी ने एक स्थानीय किसान की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में फसल नुकसान होने की बात सामने आई है। फिलहाल धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग इलाको में कुल 97 हाथी विचरण कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp