फरेंदा कस्बे में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शवक्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंची। अपने बेटे के साथ बाइक से दवा कराने जा रही थीं। सुबह लगभग 5:30 बजे फरेंदा कस्बे के अम्बेडकर तिराहे के पिछे बाइक पहुंची तभी तेज रफ्तार में कस्बे से महराजगंज की ओर जा रही एक अज्ञात ट्रक की टक्कर लग गई और वह सड़क पर गिर गई, और बेटा भी घायल हो गया, हादसे के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद पीछे से आ रहे कई ट्रकों ने महिला को बारी-बारी से रौंद दिया,जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद सभी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो चुकें थें।कुछ लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आए दिन कस्बे में हादसा होता रहता हैं,इसके लिए नगर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को कचड़े वाले गाड़ी में भर कर , जिससे मानवता को कलंकित कर बिना एम्बुलेंस से भेज दिया गया है महिला के मौत के बाद एम्बुलेंस भी नसीब नहीं हुआ तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। सम्वादाता-दीपक यादव