जांजगीर-चांपा : RAMP योजना के तहत भावसर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनीकरण प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 2 मई 2026।
जांजगीर-चांपा/बलौदा। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दहकोनी, जनपद पंचायत बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा में कार्यान्वयन संस्था भावसर फाउंडेशन द्वारा जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनीकरण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं, संभावित उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) संचालकों को उद्यम स्थापना एवं विस्तार के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल तथा प्रेरणा प्रदान करना था।
कार्यक्रम में व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, शासकीय योजनाओं की जानकारी, वैधानिक अनुपालन तथा उद्यम विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति संध्या संत राम यादव, रिसोर्स पर्सन, भावसर फाउंडेशन रहीं। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उद्यमिता की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया। उनकी मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में उद्यम स्थापना को लेकर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन किया गया। अनिल कुमार टंडन, प्रदीप हंसराज, पवन यादव, पुष्पा लता सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
भावसर फाउंडेशन ने RAMP योजना के अंतर्गत भविष्य में भी कौशल विकास एवं उद्यमिता संवर्धन के कार्यक्रमों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Subscribe to my channel