दद्दा के हर-घर महादेव मुहिम को अनुयायी दे रहे नई गति, दद्दा शिष्य परिवार ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया भव्य महारुद्राभिषेक
1 min read
अंबाह। ब्रह्मलीन संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा की पावन प्रेरणा एवं गृहस्थ संत डॉ अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में प्रतिमाह की भांति अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को दद्दा शिष्य परिवार अंबाह-बरेह एवं भक्त मंडल द्वारा पीएचई प्रांगण स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया।

पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के उपरांत आचार्य गिरजाशंकर शास्त्री द्वारा विधि-विधान से महारुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चना संपन्न कराया गया तथा पार्थिव शिवलिंगों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। शास्त्री ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। शास्त्रों में वर्णित है कि विधिवत पार्थिव पूजन करने से समस्त दुखों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिवपुराण के अनुसार नियमित पार्थिव पूजन से इस लोक और परलोक में अखंड शिवभक्ति की प्राप्ति होती है।हर घर महादेव मुहिम को बढ़ा रहे हैं

आगेदद्दा द्वारा प्रारंभ की गई हर-घर महादेव मुहिम को शिष्य परिवार निरंतर आगे बढ़ा रहा है। प्रतिमाहअमावस्या पर आयोजित यह आध्यात्मिक अनुष्ठान नगर में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर महावीर शर्मा, सुनील मिश्रा, रमेश उपाध्याय, गिरिजाशंकर शास्त्री, मुन्नालाल शर्मा, गरसिंह केवट, लाखन शर्मा, रोहित, दीपक, विवेक, अतुल, योगेश, लवला, शिवा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel