April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सफलता की ऊँची उड़ान: दक्ष ने सरिया का नाम किया रोशन

1 min read
Spread the love


सरिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यवसायी विजय अग्रवाल एवं श्रीमती रुचिका अग्रवाल के पुत्र दक्ष अग्रवाल ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
दक्ष अग्रवाल श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ के छात्र हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट परिणाम से यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
दक्ष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
दक्ष की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे सरिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp