Recent Posts

March 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में 5.20 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्य में बड़े घोटाले का आरोप,  ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव  पर लगाया फर्जी बिल-वाउचर बनाकर गबन का आरोप,  जांच की मांग, शिकायत जिला अधिकारी को सौंपी

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 27 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में शासन की एक महत्वपूर्ण विकास योजना के तहत स्वीकृत 5 लाख 20 हजार रुपये की राशि में अनियमितता और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी बिल और वाउचर बनाकर पूरा पैसा गबन कर लिया गया।


ग्राम पंचायत पेंड्री के भूपेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा 24 मार्च 2026 को जिला पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि:


•  योजना के तहत 5 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।


•  कार्य का निर्माण होना था, लेकिन जमीन पर कोई  काम नहीं हुआ।


•  सरपंच सचिव द्वारा फर्जी बिल/वाउचर तैयार करके राशि का आहरण कर लिया गया।


•  ग्रामीणों की शिकायत है कि यह सरकारी धन का स्पष्ट दुरुपयोग है।

सचिव का बयान: पवन रात्रे (सचिव ग्राम पंचायत पेंड्री) ने कहा कि भागीरथी घर से कनकराम जोशी के घर की ओर सीसी रोड निर्माण होना था, लेकिन एक्चुअल में वहां तक नहीं पहुंचा है।

ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।


यह मामला पामगढ़ जनपद पंचायत में हाल के दिनों में लगातार उठ रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की कड़ी में शामिल है।


शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि जिला प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और जनता के हित में दोषियों को दंडित किया जाए।

सूत्र बता रहे हैं कि:  जांच टीम गठित किया जा चूका है।

जनता की आवाज़:
“हमने सीसी रोड बनने की उम्मीद की थी, लेकिन पैसा गबन हो गया। सचिव ने खुद स्वीकार किया कि काम एक्चुअल स्थान तक नहीं हुआ। अब न्याय हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।” — भूपेंद्र कुमार वर्मा, शिकायतकर्ता।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp